फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे सत्र की तैयारियों को लेकर प्राचार्य ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमसीआई के दौरे को लेकर तैयारियां चल रही है। इसको लेकर सोमवार को प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया। वार्डों के अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अन्य ब्लॉकों का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

यह निरीक्षण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के चौथे सत्र को शुरू करने को लेकर किया गया। एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू करने के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज को 380 बेड की सुविधा होना जरूरी है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने की योजना बना रहा है। टीबी अस्पताल सहित दवा भंडारण में मरीजों के लिए वार्ड बनाने की योजना प्रबंधन पहले ही बना ली गई है।
सोमवार को अस्पताल के नए ब्लॉक में भी बेड की क्षमता बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशा गया। एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू होने से पहले एमसीआई की टीम चंबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान एमसीआई सभी जरूरतों का जायजा लेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या सहित बेड की क्षमता और अन्य जरूरी पहलुओं पर एमसीआई जांच करेगी। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन एमसीआई के नियमों के तहत सुविधाओं को पूरा करने में जुटा है। प्राचार्य ने अस्पताल में डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ को भी जरूरी निर्देश दिए हैं।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि चंबा में एमबीबीएस का चौथा सत्र शुरू करने को लेकर मेडिकल कॉलेज में बेड की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसको लेकर योजना बन चुकी है। चौथा सत्र शुरू करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें