फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप ने शहर से बिना परमिट रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाया

Mon, 15 Feb 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिना परमिट के लगाई जा रही रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर परिषद ने कार्रवाई कर शहर से करीब बीस रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया है।
विज्ञापन


नप द्वारा हटाये गे सभी रेहड़ी-फड़ी धारक बिना परमिट के शहर में बैठे हुए थे। जिसके कारण शहर में आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में शहर में करीब 94 रेहड़ी धारक परमिट वाले हैं।

इसके अलावा 95 ऐसे रेहड़ी-फड़ी वाले हैं जिनके पास परमिट नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट के रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इरावती होटल और टैक्सी स्टैंड के पास बिना परमिट के बैठे रेहड़ी-फड़ी वालों को वहां से हटाया गया। नप ऐसे रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए जगह तलाश कर रही है, जैसे ही उनके लिए कहीं पर जगह मिलेगी, वहां रेहड़ी-फड़ी लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एसडीएम चंबा बचन सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर परिषद से हटाए गए रेहड़ी-फड़ी वालों की सूची मंगवाई है। जैसे ही उन्हें सूची मिलेगी उसके बाद ही रेहड़ी-फड़ी वालों का फैसला हो पायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें