जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, पहले जाना पड़ता था धर्मशाला या शिमला कॉलेज
एमकॉम के साथ-साथ सोशियोलॉजी में भी ले सकेंगे एडमिशन : डॉ मदन गुलेरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में एमबीए और एमसीए की ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। एडमिशन पोर्टल पर दोनों कोर्स जुड़ गए हैं। विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमसीए और एमबीए की पढ़ाई कॉलेज में शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें एमबीए, एमसीए के लिए धर्मशाला और शिमला सहित प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विद्यार्थी अब चंबा कॉलेज में ही एमबीए और एमसीए विद्यार्थी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से पिछले वर्ष इसकी घोषणा की थी। इस साल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, दूसरी तरफ एमकॉम और सोशियोलॉजी विषय पोर्टल में पहले जुड़ चुका है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे है। इसके बाद विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। साथ ही मेरिट सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी ऑनलाइन ही फीस जमा करवा सकेंगे।
गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय चंबा जिला का प्रमुख कॉलेज है। हर साल कॉलेज में करीब चार हजार से अधिक विद्यार्थी प्रवेश लेते है। कॉलेज में इससे पहले पांच विषयों में पीजी की कक्षाएं लगती थी। मर इस बार सोशलॉजी विषय जुड़ गया है। इससे अब चंबा कॉलेज में छह विषयों में विद्यार्थी पीजी कर सकेंगे।
इनसेट
एमसीए और एमबीए पोर्टल आज खुलेगा। विद्यार्थी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कहा कि पहले सिर्फ एमकॉम और सोशलॉजी विषय ही पोर्टल में था। मगर अब एमसीए और एमबीए भी शामिल हो गया है। -डॉ. मदन गुलेरिया, कॉलेज प्राचार्य