फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बच्चों के लिए चॉकलेट लाने निकले थे मासु राम

Fri, 23 Oct 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शव घर पहुंचते ही मची चीख-पुकार, पत्नी बेसुध होकर गिरीं, बूढ़ी मां का सहारा भी छिना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर/चंबा। सुबह बच्चों से चॉकलेट लाने का वादा कर घर से निकले मासु राम के लौटने का इंतजार कर रहे परिवार को शाम को उनकी मौत की खबर मिली। ढकोग-बन्नी सड़क पर हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
जब उनका शव सफेद कफन में घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पति को इस हालत में देखकर पत्नी सीमा देवी बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

मासु राम ग्राम पंचायत औरा के गांव थला के निवासी थे। परिवार में 65 वर्षीय मां निक्को देवी, 28 वर्षीय पत्नी सीमा देवी और बच्चे अक्षित कुमार, 14 वर्षीय श्रुति व 12 वर्षीय तन्वी हैं। उनकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, वहीं मां और पत्नी ने अपना सहारा खो दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मासु राम शुक्रवार सुबह अपनी गाड़ी लेकर ढकोग से तरेला की ओर निकले थे। करीब एक से डेढ़ किलोमीटर आगे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कते हुए रावी नदी में जा गिरी। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश कर उन्हें भरमौर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासु राम की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारियां संभालने की कठिन चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें