सरोल (चंबा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड के विद्यार्थियों ने अंडर-14 वर्ग की जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंडर-14 लड़कों की खो-खो टीम ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन, आपसी तालमेल और टीम भावना का परिचय दिया। टीम की जीत से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य अनीता देवी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर देव चंद शर्मा, लेखराज, भुवनेश्वर, अंजू ठाकुर, आशीष कुमार, राजकुमार, चिंतेश कुमार, हंसराज, मयंक शर्मा, प्रेरणा, हेमराज, संजीव कुमार, कुलजीत, संजू, चंचला देवी, जयवंती देवी, ज्ञान चंद, रीता देवी और नरेंद्र मौजूद रहे। संवाद