फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रात में भी खुलेंगे बाजार, कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे दुकानें, होटल, ढाबे और फूड जॉइंट खोलने की अनुमति का व्यापारियों ने किया स्वागत
विज्ञापन

शहरी और पर्यटन क्षेत्रों में अधिक फायदा, ग्रामीण इलाकों में सीमित लाभ की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश सरकार की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल, ढाबा, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति देने के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है।
व्यापारियों का कहना है कि इससे कारोबार के लिए नए अवसर खुलेंगे और लोगों को देर रात तक खरीदारी व खान-पान की सुविधा मिल सकेगी। खासकर शहरों, पर्यटन स्थलों और अस्पतालों के आसपास इस व्यवस्था का अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक दुकानें खोलने की मांग और ग्राहकों की संख्या सीमित रहने की बात भी व्यापारियों ने कही है।
विज्ञापन


सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इसका अधिक लाभ शहरी और पर्यटन क्षेत्रों में मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण इलाकों में लोग देर शाम के बाद कम ही घरों से निकलते हैं। - संजीव ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल बनीखेत

होटल, ढाबा, रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के लिए देर रात तक कारोबार करने के नए अवसर बनेंगे। व्यापारी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार इसका लाभ उठा सकेंगे। - सुनील राणा, होटल व्यवसायी

सरकार के इस निर्णय से जिले में कारोबार बढ़ने के साथ लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। प्रदेश सरकार का यह फैसला बेहतरीन है। इसका हरेक वर्ग को लाभ मिलेगा। - कुलभूषण धीमान, प्रधान, व्यापार मंडल चुवाड़ी


देर रात को भोजन की तलाश में भटकने वाले लोगों को भी अब परेशानी नहीं होगी। खासकर मरीजों और राहगीरों को भोजन के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा। -दिनेश गुप्ता, ढाबा संचालक

पहले देर रात तक दुकानें खोलने पर चालान होने का का डर लगा रहता था। अब सरकार के इस फैसले से कारोबारियों को राहत मिलेगी। - वीरेंद्र महाजन, प्रधान, व्यापार मंडल चंबा
विज्ञापन


रात में भी दुकानें खुली रहने से पर्यटकों के अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को भी देर रात को जरूरी सामान उपलब्ध हो सकेगा। - आरिफ मलिक, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें