चंबा में त्योहारी सीजन के चलते खुली रविवार को खुली दुकानें।संवाद
चंबा। त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रविवार को भी दुकानें खुली रहीं और सुबह से शाम तक खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही लगी रही। लोग कपड़े, मिठाइयां, पूजा सामग्री, सजावटी सामान और घरेलू जरूरतों की वस्तुएं खरीदने बाजार पहुंचे।
त्योहारों की तैयारियों के चलते दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को सजाया है और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध करवाया है। लोग बजट के मुताबिक खरीदारी कर रहे हैं, ताकि त्योहारों के अंतिम दिनों में भीड़ और भागदौड़ से बचा जा सके। बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी, जिससे कारोबार को लाभ मिलेगा।