फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी में 94.14 फीसदी मतदाता रिकॉर्ड की मैपिंग पूरी

Fri, 09 Oct 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
920 मतदाताओं का काम शेष, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 94.14 फीसदी मतदाताओं के रिकॉर्ड की मैपिंग पूरी कर ली गई है।
कुल 15,470 मतदाताओं में से 14,550 की मैपिंग हो चुकी है, जबकि 920 मतदाताओं का काम शेष है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश नंदिता गुप्ता ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय किलाड़ में आयोजित समीक्षा बैठक में शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। नंदिता गुप्ता ने वर्ष 2002 के विशेष गहन पुनरीक्षण के निर्वाचक रिकॉर्ड के आधार पर वर्ष 2025 की मतदाता सूची की मैपिंग का जायजा लिया। उन्होंने सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम को मैपिंग से छूटे मतदाताओं के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि दस्तावेजों की कमी या रिकॉर्ड में विसंगतियों के कारण नोटिस पाने वाले मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज जुटाने में सहयोग करें। अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों में स्थानीय स्तर पर जांच और क्रॉस-वेरिफिकेशन पर भी जोर दिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, मैट्रिक प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर और जमाबंदी जैसे दस्तावेजों का सत्यापन किया जा सकता है। स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं और मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। बैठक में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, निर्वाचन कानूनगो तुषार, बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें