चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के महिला प्रकोष्ठ ने करवाचौथ के उपलक्ष्य पर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य पीसीआर नेगी थे। डॉ. संतोष और डॉ. पवन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्यातिथि ने कहा कि यह एक ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें हम खुद को तो खुश रख सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी खुशी दे सकते हैं। करवाचौथ महिलाओं का त्योहार है। प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की मनीषा ने पहला, कशिश ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. पूनम, पूर्णिमा, सुमित, निशा, शिल्पा, अंजना, अमिता, अंकिता, आशा और डॉ. वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद