फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घास काट रहे व्यक्ति पर रीछ ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Mon, 06 Oct 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के कुंडा गांव में घर के समीप घास काट रहे एक व्यक्ति पर रीछ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान यूसुफ निवासी कुंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार को उस समय घटी जब यूसुफ बारिश के बीच अपनी घासनी में घास काट रहा था। तभी झाड़ियों में घात लगाए बैठे रीछ ने उस पर हमला कर दिया। रीछ के पंजों और दांतों से हमला किए जाने से यूसुफ के मुंह, सिर, बाजू और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं।
यूसुफ की चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों के शोर मचाने पर रीछ भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने घायल यूसुफ को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। फिलहाल युसफ की हालत में कुछ सुधार बताया जा रहा है। उधर, कुरैणा पंचायत के वार्ड मेंबर मोहम्मद रफी ने बताया कि यूसुफ बेहद गरीब परिवार से संबंध रखता है और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि यूसुफ को जल्द राहत राशि और मुआवजा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें