चंबा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। जागरूक पाठक
चंबा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमौर ओवरऑल विजेता रहा, जबकि चुवाड़ी स्कूल ने उपविजेता का खिताब जीता।
वाॅलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सलूणी जोन ने सेंट्रल जोन प्रथम को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन में सलूणी जोन ने बनीखेत जोन को हराया। बॉस्केटबाल में पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा ने गरनोटा स्कूल को खिताब जीता। हैंडबाल में सिहुंता ने गोला स्कूल को हराकर ट्राॅफी अपने नाम की। कबड्डी के फाइनल मैच में सलूणी जोन ने सेंट्रल जोन द्वितीय को हराया। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य सतिंद्र चनरिया ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।