फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीमा गांव के पास ढांक में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चीमा गांव के पास ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम लाल (76) पुत्र बैंसो राम निवासी गांव चीमा डाकघर सरू के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह प्रेम लाल गांव के रास्ते पर जा रहा था।
विज्ञापन

उसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह ढांक में जा गिरा। अन्य ग्रामीण उसे ढांक में गिरता देख तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। ढांक से निकालकर उसे बेसुध हालत में उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए अपने कब्जे में लिया। जिसे पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही घटनास्थल में जाकर भी पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि ढांक में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें