फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गश खाकर सड़क पर गिरने से व्यक्ति की मौत

Fri, 10 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। नकरोड़ से तीसा की ओर जा रहा व्यक्ति गश खाकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय दुकानदार ने उसे उठा कर दुकान के बरामदे में पहुंचाया। यहां उसके नाक और मुंह से खून आने लगा।
विज्ञापन

देखते ही देखते व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान करम सिंह निवासी ग्राम चिवाड़ी, डाकघर गनेड़, तहसील तीसा जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस को सूचित करने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। परिजनों को सूचित करने पर किसी पर भी कोई शक जाहिर न करने पर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गश खाकर गिरने से व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में है। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें