फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के पास खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार (45) पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कमुन डाकघर लुड्डू के रूप में हुई है। यह व्यक्ति वीरवार शाम को गागला से अपने घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

रजेरा के पास सड़क किनारे अचानक उसका पांव फिसला और वह खाई में गिर गया। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल अवस्था में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह पहुंचाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें