फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में साढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत

Sun, 10 Jan 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कबायली क्षेत्र भरमौर में एक व्यक्ति की घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। इसके चलते मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक का नाम प्रकाश चंद उम्र पचपन वर्ष निवासी गांव सेरी पंचायत सदर भरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी व मृतक के भतीजे मदन लाल ने बताया कि वह सेरी गांव से दलूनी स्थित अपने पुराने मकान में रखा मवेशियों का चारा लेने के लिए घर से गए थे, जहां पर पुराने मकान में सीढ़ियां उतरते हुए अचानक प्रकाश का संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों से नीचे आंगन में गिरकर बेेसुध हो गया।

 उसकी हालत को देखते हुए शीघ्र उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सक वरुण ठाकुर ने बताया कि गहरी चोट के कारण प्रकाश चंद की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें