सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत खड़जोता के छोटे से गांव हलेला की मधू चौहान को हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं कल्याण परिषद ने चंबा की श्रेष्ठ पुत्री सम्मान से नवाजा है।
विज्ञापन
उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित खड़जोता पंचायत और सलूणी क्षेत्र में खुशी की लहर है। सम्मान प्राप्त करने पर मधू चौहान ने परिषद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी है। समारोह में उनके दादा चिमनू राम और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास हिमगिरी की वार्डन रीता भी मौजूद रहीं। संवाद