फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जागरूक किया, नोटिस भी दि, फिर भी एक ही थैले में दे रहे गीला-सूखा कचरा

Mon, 11 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जागरूकता के बाद भी नगर परिषद चंबा को शहरवासियों का सहयोग नहीं मिल रहा है। करीब चालीस प्रतिशत गृह मालिक सफाई कर्मियों को एक ही थैले में गीला और सूखा कचरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि नगर परिषद चंबा ने गत माह शहरवासियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक करने को लेकर अभियान चलाया है। यह अभियान अभी भी जारी है। लोग अभी भी एक ही थैले में कूड़ा दे रहे हैं। हालांकि, करीब दो सप्ताह पहले नगर परिषद चंबा ने ऐसे गृह मालिकों को नोटिस भी दिए थे। नोटिस के बाद भी स्थिति बदल नहीं पाई है। जानकारी के अनुसार शहर में चार हजार से अधिक मकान हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना शुरू की गई है। योजना के तहत शुल्क भी निर्धारित किया गया है। योजना के तहत गृह मालिक सफाई कर्मियों को कूड़ा थैले में दे रहे हैं, मगर अलग-अलग कूडा़ नहीं दिया जा रहा है। जागरूकता अभियान के बावजूद शहरवासियों का सहयोग न मिलने के चलते नगर परिषद की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। नगर परिषद को उम्मीद थी कि जागरूकता के बाद शहर में लोग कूड़ा अलग अलग देंगे, मगर करीब चालीस प्रतिशत मकान मालिक नगर परिषद के इस अभियान को सहयोग नहीं दे रहे है।

नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि शहर के करीब चालीस प्रतिशत मकान मालिक गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं दे रहे हैं। बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं। कहा कि जल्द ही ऐसे मकान मालिकों के चालान काटने का भी प्रावधान किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें