फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव: नए मतदाता बिगाड़ेंगे राजनीतिज्ञों के समीकरण

Fri, 17 May 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा राजनीतिज्ञों के समीकरण बिगाड़ेंगे। ये युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

पांच विधानसभा क्षेत्रों वाले जिला चंबा में इस बार 11147 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं। लोकसभा चुनाव में 409227 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 206967 है। महिला मतदाता 202258 हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाता अधिक हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में दो थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। विधानसभा बार आंकड़े जारी किए गए हैं। इनमें चुराह विधानसभा क्षेत्र में 41421 पुरुष और 40331 महिलाएं हैं। भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 41782 पुरुष और 39159 मतदाता हैं। चंबा सदर में 43553 पुरुष और 43185 महिलाएं, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में 39430 पुरुष और 38817 महिला मतदाता शामिल हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र में 40781 पुरूष और 40766 महिला मतदाता करेंगी। चंबा सदर विधानसभा में सबसे अधिक 86738 मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर चुराह विधानसभा शामिल है। तीसरे नंबर पर भटियात, चौथे पर भरमौर और पांचवें नंबर पर डलहौजी विधानसभा क्षेत्र है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने यह जानकारी दी। बताया कि 409227 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 11147 नए मतदाता भी पंजीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें