चंबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा 11 मई को न्यायिक परिसर चंबा में लोक अदालत का आयोजन करेगा। इसमें आपराधिक को छोड़कर अन्य न्यायिक मामलों का समाधान किया जाएगा।
यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी चंबा ने इस संबंध में समस्त खंड विकास अधिकारियों को जारी निर्देशों के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि 11 मई को आयोजित की जा रही इस लोक अदालत के माध्यम से जिला की आम जनता अविलंब समाधान प्राप्त कर सकती है। संवाद