फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बस अड्डे में खड़ी दो बसें बना दीं कूड़े का भंडार

Wed, 01 May 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा बस अड्डे में खराब खड़ी परिवहन निगम की बस में पड़ी गंदगी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। न्यू बस स्टैंड चंबा में खराब खड़ी दो बसें कूड़े का भंडार बनती जा रही हैं। इन दोनों बसों में गंदगी का आलम है। निगम की ओर से इन बसों की सफाई नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि, ये बसेें खराब हैं लेकिन इन बसों को दुरुस्त करवाने के लिए कर्मशाला में नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में इन बसों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रमेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, बिट्टू राम, शक्ति प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, राज कुमार, रमन सिंह, लोकेश कुमार, रवि कुमार, अरुण कुमार, शम्मी कुमार आदि का कहना है कि खराब बसों के लिए चंबा में कर्मशाला है लेकिन इन बसों को नए बस अड्डा परिसर से नहीं हटाया जा रहा है। लोगों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इन बसों को न्यू बस स्टैंड परिसर से हटाकर कार्यशाला में भेजा जाए।
आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि जल्द इसके बारे में उचित पहल की जाएगी। साथ ही अड्डा इंचार्ज को भी जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें