सलूणी क्षेत्र से कशमल को बाहरी राज्यों तक पहुंचाने में स्थानीय ट्रकों के इस्तेमाल की मांग को ले
चंबा। सलूणी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से कशमल उखाड़कर बाहरी राज्यों में पहुंचाने का कार्य स्थानीय ट्रक ऑपरेटरों को प्रदान करने को लेकर ट्रक चालक यूनियन ने आवाज बुलंद की है। भारत ट्रक चालक संघ के प्रधान मनोज टंडन, सचिव चुराह जोन राहुल कुमार, याकूब, अजय कुमार, फिरोज खान, कुलभूषण सिंह और किशन लतीफ ने बताया कि सलूणी परिक्षेत्र के विभिन्न जगहों से कशमल उखाड़कर बाहरी राज्यों में ट्रकों में लोड करके भेजी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार बाहरी जिलों से गाड़ियां मंगवा करके लोड कर रहे हैं। उन्होंने उपमंडलाधिकारी नागरिक सलूणी से मांग उठाई है कि प्राथमिकता जिला चंबा की गाड़ियों को यह काम दिया जाए। क्योंकि, जिले में कोई कारखाना नहीं है, उनके पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं हैं। ऐसे में बाहरी जिलों की गाड़ियों से उनका रोजगार छिन रहा है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें कशमल ढोने के कार्य का अधिकार दिलाया जाए।