चंबा। जसौरगढ़ में पुलिस ने राहगीर से शराब की पांच पांच बोतलें पकड़ी हैं। तीसा पुलिस को रविवार शाम जसौरगढ़ के पास गश्त के दौरान यह कामयाबी मिली। इसी दौरान एक व्यक्ति सामने से हाथ में प्लास्टिक का कैन उठाकर आ रहा था। वह पुलिस को देख वहां से भागने लगा।
इससे पुलिस को उसके ऊपर शक बढ़ गया। इसके आधार पर पुलिस ने राहगीर को पकड़ा और कैन में रखे पदार्थ की जांच की। इस दौरान कैन में शराब पाई गई। पुलिस ने शराब को जब्त करने के साथ राहगीर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।