संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस थाना चंबा और चुवाड़ी की टीम ने विभिन्न जगहों पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस थाना सदर चंबा की टीम डोगरा बाजार के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान संजीव के कब्जे से छह बोतलें और रोहित के की दुकान में निरीक्षण के दौरान नौ बोतलें शराब की बरामद की।
पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने हुुनेरा के पास धीरज से 12 बोतलें और सुरिंद्र से शराब की 7 बोतलें बरामद की है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।