फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के साथ लगते वार्ड में चार लोगों ने दंपत्ति की कर दी धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। शहर के साथ लगते वार्ड में चार लोगों ने मामूली कहासुनी पर दंपती की बेरहमी से पीटाई कर डाली। इसको लेकर दंपती ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने दंपती की शिकायत पर चारों लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को शहर के साथ लगते वार्ड में एक दंपती का चार लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामूली कहासुनी से बात हाथापाई पर जा पहुंच गई। इस मारपीट में दंपती को चोटें आई हैं।
इसको लेकर रात को दंपती ने सीटी चौकी में जाकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दंपती की शिकायत लिखने के साथ चार लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

सीटी चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दंपती ने अपने साथ मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें