चंबा। पुलिस थाना तीसा की टीम ने किराना की दुकान से शराब की छह बोतलें पकड़ी है। दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जबकि अवैध शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि शुक्रवार को तीसा थाना की टीम जब गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरीश चंद दुकान में अवैध शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी। दुकान की तलाशी करने पर छह बोतल बरामद हुई। पुलिस मामले की कार्रवाई को अंजाम दे रही है।