फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर जताकर घर लौट रहे व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी(चंबा)। चंडी गांव में मृतक के घर में शोक व्यक्त कर घर लौट रहे कंधवारा पंचायत के एक व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। व्यक्ति के देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसके मोबाइल नंबर पर फोन करते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सुबह के समय परिजनों ने व्यक्ति की तलाश शुरू की। तभी मनियोगा में खाई में व्यक्ति का शव पड़ा देखा। परिजनों द्वारा इस बारे पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया। वहीं, नायब तहसीलदार सलूणी द्वारा संबंधित क्षेत्रीय पटवारी और कानूनगो को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य बबली देवी, योगराज ने बताया कि राम दयाल पुत्र पंछी राम गांव खिलुणी वीरवार को चंडी गांव में शोक व्यक्त करने के लिए गया था। देररात को घर लौटते समय मनियोगा में पांव फिसलने से वह खाई में जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें