चंबा। पुलिस ने राहगीर और चिकन की दुकान से 26 बोतल अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस थाना भरमौर की टीम ने गोरपट्टा के पास सुनील कुमार से 12 बोतल शराब पकड़ी है। जबकि दूसरे मामले में गैहरा पुलिस चौकी की टीम ने धरवाला मुख्य बाजार में शमशेर की चिकन की दुकान से 14 बोतल शराब पकड़ी।
दुकानदार के पास शराब को बेचने और रखने को लेकर किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं था। इसके चलते पुलिस ने शराब को अवैध करार देते हुए जब्त कर लिया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।