फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में जेसीबी के उपर गिरे पत्थर, ऑप्रेटर को आई गंभीर चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर में सिविल अस्पताल के नए भवन निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन के ऊपर पत्थर गिरने से ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान कमल पुत्र केहर सिंह निवासी गांव नांगली पंचायत चौबिया के रूप में हुई है। जोकि शनिवार को भरमौर में सिविल अस्पताल के नए भवन के निर्माण के कार्य लगा था।
विज्ञापन

इसी दौरान उसकी जेसीबी के ऊपर पत्थर गिर पड़े। पत्थर जेसीबी की छत को तोड़ते चालक को लगे, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद वहां पर काम कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने सबसे पहले घायल को उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद डॉक्टर ने घायल के जख्मों का उपचार किया।
मगर उसकी तबीयत में ज्यादा सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में घायल का उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से हादसे को लेकर पूछताछ की। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें