चंबा। मैहला की एक दुकान से पुलिस ने चार लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना चंबा की टीम ने गश्त के दौरान मैहला में इस दुकान में दबिश दी। इस दौरान दुकान से चार लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।