चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। कॉलेज की वेबसाइट पर एडमिशन लिंक शेयर किया गया है। इसमें विद्यार्थियों को अपना विवरण देना होगा।
ऑनलाइन प्रवेश के लिए नियम और शर्तें भी कॉलेज के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जल्द प्रवेश लें। उन्होंने बच्चों को किसी दिक्कत के लिए कॉलेज प्राध्यापकों से संपर्क करने के लिए कहा है।