फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, चंबा में बारिश से राहत

Fri, 17 Apr 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। इसके बाद जिला मुख्यालय में बारिश का दौर शुरू हो गया। दूसरी तरफ, ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन

चंबा-पांगी वाया सचे जोत मार्ग पर 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। भरमौर की ऊंची चोटियों पर छह से सात इंच हिमपात हुआ है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद जनजातीय इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, जिला मुख्यालय में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले करीब दो दिनों से प्रचंड धूप खिल रही थी। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो गई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई हल्की बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई तो वहीं, मौसम भी कूल कूल हो गया। वहीं, दूसरी तरफ बारिश और बर्फबारी के बाद व्यवस्थाएं सामान्य हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें