फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लाखों खर्च कर लगाई लिफ्ट मरीजों को सहूलियत महज जीरो

Thu, 24 Jul 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में लिफ़्ट खराब होने से रैंप के रास्ते महिला बुजुर्ग मरीज को लेकर जाते तीमारद
विज्ञापन
चंबा। दिन: बुधवार। समय: 12:15 बजे पूर्वांह्न। स्थान: मेडिकल कॉलेज चंबा। 65 वर्षीय विमला देवी निवासी रजिंडू 108 एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाई गईं । चिकित्सक से चेकअप करने के बाद आपातकालीन कक्ष से बुजुर्ग महिला को वार्ड में दाखिल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को उसका बेटा, बहू पकड़ कर लिफ्ट के पास लाए लेकिन लिफ्ट खराब निकली। आखिरकार बहू-बेटा बुजुर्ग को पकड़ कर रैप के जरिये वार्ड में लेकर जाते नजर आए। कुछ कदम चलने के बाद बुजुर्ग महिला एक किनारे बैठ कर विश्राम करती नजर आई।
समय: 1:00 बजे। अशोक कुमार के डायलिसिस होने का दिन होने के कारण उनका बेटा लिफ्ट खराब होने से रैप के जरिये व्हील चेयर पर बिठा कर तीसरी मंजिल तक ले जाता नजर आया। हैरत की बात है कि लाखों खर्च कर मेडिकल कॉलेज चंबा में लगाई गई लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण बंद है। सुुविधाएं जीरो हैं।
विज्ञापन

इस कारण विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन मरीजों और तीमारदारों को सीढि़यों के जरिये या दूसरी ओर से ही वार्डों के लिए पैदल चल कर जाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के चोटिल होने या पेट दर्द से पीड़ित मरीजों का उपचार करने के लिए तैनात स्टाफ को मजबूरन ग्लब्ज, पैनटॉप इंजेक्शन बाजार से मंगवाने पड़ रहे हैं।
चिकित्सा अधीक्षक चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि लिफ्ट में खराबी आई है। इंजीनियर को बुलाया है। ग्लब्ज समेत अन्य दवाइयों का कंपनी को ऑर्डर दिया गया है। जल्द दवाइयां पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें