चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के सहायक प्रोफेसर लेफ्टिनेंट डॉ. केवल कृष्ण ने आईईसी विश्वविद्यालय सोलन से राजनीति शास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
उन्होंने यह शोध कार्य राजनीतिक शास्त्र के महत्वपूर्ण विषय 73वें सांविधानिक संशोधन के पश्चात पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण पर चंबा जिले के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन में किया। साथ ही अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी महाराष्ट्र में तीन माह का प्रशिक्षण लेकर आर्मी के एनसीसी विंग में लेफ्टिनेंट का रैंक भी हासिल किया हैं। डॉ. केवल कृष्ण की पत्नी डॉ. शिल्पा शर्मा भी हिंदी की प्रोफेसर हैं। केवल ने इसका श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। संवाद