फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली के तारों में उलझ गया टिपर, लाइन टूटने से दो घंटे गुल रही बत्ती

Sat, 18 Apr 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट एनएच पर हरदासपुरा के समीप सुबह के समय हुई घटना
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बिजली बोर्ड के कर्मियों ने बहाल की आपूर्ति
लोग बोले- नेशनल हाईवे पर झूल रहे तारों को व्यवस्थित करे बिजली बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर हरदासपुरा के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक टिपर हाईवे के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में उलझ गया।
इस दौरान बिजली की लाइन टूट गई और बत्ती गुल हो गई। दाे घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह घटना शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे हुई।
मामले की सूचना मिलने के बाद बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को दुरुस्त किया। लाइन को दुरुस्त करने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाइन टूटने से आदर्श नगर, शनिदेव मंदिर मोहल्ला और लोअर मुगला मोहल्ला में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने बताया कि टिपर बिजली के तारों के बीच फंस गया था। इस कारण एक लाइन टूट गई। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बोर्ड के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त किया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। लोगों में रमेश कुमार, सुनील कुमार, राज कुमार, मोनू कुमार, मनोज कुमार और राज कुमार ने कहा कि हाईवे के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। ऐसे में बड़ा टिपर या अन्य वाहन अकसर बिजली के तारों में उलझ जाता है। बिजली बोर्ड को इस मामले को लेकर उचित पहल करनी चाहिए और तारों को जंपर के माध्यम से व्यवस्थित करना चाहिए।
विज्ञापन

उधर, विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। मौके पर टीम को भेजकर विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें