फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी कॉलेज में पढ़ाया वित्तीय साक्षरता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वाणिज्य संकाय के तत्वावधान में वित्तीय साक्षरता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन, शिक्षा ऋण और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में ध्यान चंद चौहान, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चंबा राकेश कुमार, जिला विकास प्रबंधक चंबा और विक्रांत सिंह राणा, निदेशक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान चंबा मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रणाली, बचत एवं निवेश, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
एसबीआई अधिकारियों ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए बिना गारंटी 7.5 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण, ब्याज दर में रियायत, मोरेटोरियम अवधि और आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया। विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप और पीएम यशस्वी योजना सहित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें