फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पहाड़ की राह छोड़ अब आसमान से आएगी डाक

Thu, 08 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंजराडू से तीसा उपडाकघर तक आज से होगा ड्रोन सेवा का परीक्षण, दुर्गम इलाकों में घटेगा पहुंचने का समय
विज्ञापन

पांगी के बाद चुराह में नई पहल, मौसम और उड़ान परिस्थितियों के साथ डाक की सुरक्षित ढुलाई भी परखी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। दुर्गम पहाड़ी रास्तों में डाक पहुंचाने की चुनौती अब तकनीक के सहारे आसान करने की तैयारी है। डाक विभाग भंजराडू से तीसा उपडाकघर तक ड्रोन के माध्यम से डाक पहुंचाने का ट्रायल शुक्रवार से शुरू करेगा।
विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षण सफल रहा तो चुराह के कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में डाक पहुंचाने की व्यवस्था को और विस्तार देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन

चुराह क्षेत्र में कई स्थानों तक सड़क मार्ग से डाक पहुंचाने में अधिक समय लगता है। लंबी दूरी, कठिन पहाड़ी रास्ते और मौसम में बदलाव के कारण डाक वितरण प्रभावित होने की स्थिति बनती रहती है। ऐसे में ड्रोन के जरिए डाक पहुंचाने की पहल को दुर्गम क्षेत्र में सेवा की गति बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रारंभिक चरण में भंजराडू से तीसा उपडाकघर तक ड्रोन से डाक भेजकर परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान ड्रोन की उड़ान क्षमता, डाक सामग्री की सुरक्षित ढुलाई, पहुंचने में लगने वाला समय और मौसम की परिस्थितियों का जायजा लिया जाएगा। परीक्षण के दौरान सामने आने वाली तकनीकी और व्यावहारिक चुनौतियों को भी दर्ज किया जाएगा।
सफल परीक्षण के बाद अन्य कठिन डाकघरों तक भी इस तकनीक का उपयोग करने की संभावनाएं देखी जाएंगी। इससे जरूरी डाक सामग्री कम समय में पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही सड़क मार्ग से पहुंचने में लगने वाले अतिरिक्त समय और कठिनाइयों को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर चंबा के अधीक्षक हरदेव शर्मा ने बताया कि पांगी के बाद तीसा क्षेत्र के कठिन एवं दुर्गम डाकघरों में भी ड्रोन से डाक पहुंचाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। शुक्रवार से भंजराडू से तीसा उपडाकघर तक ड्रोन से डाक पहुंचाने का ट्रायल शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें