फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उपायुक्त के खिलाफ एफआईआर की मांग पर वकीलों ने घेरी पुलिस चौकी

Fri, 29 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पुलिस से एफआईआर की प्रति लेने को लेकर बात करते औरएसएचओ चंबा उन्हें समझाते हुए। संवाद
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को पुलिस चौकी का घेराव किया। इस दौरान सदर थाना प्रभारी को घेर लिया, जब थाना प्रभारी ने उन्हें एफआईआर की कॉपी सौंपी तो उसे देख अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर उनके कहे अनुसार नहीं लिखी गई है। न ही उपायुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके उपरांत उन्होंने थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। एक घंटे तक यह प्रदर्शन चलता रहा, उसके बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कुछ देर के लिए शहर की सड़क पर चक्का जाम कर दिया। चौकी प्रभारी के जाने के बाद अधिवक्ता फिर चौकी के अंदर पहुंचे और वहां पर कार्यरत स्टाफ से थाना प्रभारी के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन उनके पास कोई ऐसी जानकारी नहीं मिली, जिससे यह पता लग पाता कि थाना प्रभारी ड्यूटी पर कहां कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता वीरवार सुबह जब मणिमहेश यात्रियों की परेशानी का समाधान करने के लिए उपायुक्त से मिलने गए थे तो उसी दौरान उपायुक्त और उनके बीच विवाद हो गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सीनियर अधिवक्ता के साथ उपायुक्त ने धक्का-मुक्की है। इसको लेकर उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त कार्यालय में काफी देर तक प्रदर्शन भी किया था। इसी मांग को लेकर शुक्रवार सुबह भी उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें