फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडा में भूस्खलन से घर को खतरा

विज्ञापन
बनीखेत के कंडा में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की जद में अाए मकान को खतरा। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत पुखरी के कंडा गांव में भारी बारिश के चलते एक घर को खतरा पैदा हो गया है। घर के साथ लगती जमीन भूस्खलन से धंस गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार के घर को बचाने के लिए तिरपाल दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, परिवार को डंगा लगाने का आश्वासन दिया है। कंडा गांव के निवासी कर्म चंद के घर के साथ भूस्खलन हुआ है, जिससे उनके घर को खतरा पैदा हो गया है। कर्म चंद ने बताया कि भूस्खलन वाले स्थान पर डंगा नहीं लगाया गया तो कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने जिला और स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने बताया कि घर को भूस्खलन से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है। मौसम साफ होने पर भूस्खलन वाले स्थान पर डंगा लगाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें