फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरतवास में भूस्खलन से तीन सरकारी भवनों को नुकसान

Wed, 23 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा उपमंडल के हरतवास के पास भूस्खलन होने से सेई पटवारघर, आईपीएच का एक स्टोर व बीओ कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन कार्यालयों में काम कर रहे किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर को मामूली चोटें आई हैं। घायल की पहचान किरम पुत्र हनी मुहम्मद निवासी गांव धरशां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम साढ़े चार बजे हरतवास में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के साथ नीचे गिरे पत्थरों ने तीन सरकारी भवनों को क्षतिग्रस्त किया।

स्थानीय निवासी अजय कुमार, देश राज, मनोज कुमार, ओम प्रकाश, प्यार सिंह, योग राज, रोशन लाल, अंकित, राजेश और प्रीतम सिंह ने बताया कि हरतवास में भूस्खलन होने से तीन सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान एक राहगीर को मामूली चोटें आई है। उधर, एसडीएम तीसा हितेश आजाद ने बताया कि उन्हें हरतवास में भूस्खलन होने की जानकारी मिली है। जिसको लेकर तहसीलदार को मौके पर जाकर हालात का जायजा लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नुकसान का आकलन करने के बाद राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी। घायल का उपचार सरकारी खर्च पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें