फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका-लीचौड़ी सड़क पर भूस्खलन

Thu, 23 Jul 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका-लीचौड़ी सड़क पर गंभीर नाले के समीप भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की मशीनें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाकर सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है, इसलिए द्रवड़, गंभीर और हुट्टा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें