फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से भरमौर एनएच पर तीन घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Mon, 11 May 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बत्ती दी हट्टी के पास हाईवे पर सुबह 7 बजे आ गया था भारी मात्रा में मलबा
विज्ञापन

एनएच के दोनाें ओर फंसे रहे दर्जनों वाहन, 10 बजे शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
फंसी रहीं आधा दर्जन बसें, भरमौर, होली, छतराड़ी सहित अन्य क्षेत्रों के लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भूस्खलन के कारण तीन घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। सोमवार सुबह 7 बजे बत्ती दी हट्टी के पास अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हो गया।
सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन और राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण की मशीनरी मार्ग को खुलवाने के लिए वहां पहुंच गई। 10 बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। तब तक लोगों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य का पहुंचना पड़ा। यातायात बाधित होने के कारण आधा दर्जन बसों समेत दर्जनों छोटे वाहन वहां तीन घंटे तक मार्ग के दोनों ओर फंसे रहे। भरमौर, होली, छतराड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में जाने वाले यात्री मार्ग अवरूद्ध होने से परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों में केवल कुमार, परस राम, सोभिया सिंह, मनसा राम, देवकी देवी, किशोरी लाल, ममता कुमारी, सविता और निशा ने बताया कि भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बारिश के दौरान सफर करना काफी खतरनाक हो गया है। रात को बारिश होने से बत्ती दी हट्टी के पास तीन घंटे यातायात बाधित रहा। ऐसे में लगातार बारिश होने से यह मार्ग कई दिनों तक यातायात के लिए बाधित हो सकता है। इस समस्या का निदान करने के लिए शासन, प्रशासन और प्राधिकरण को उचित कदम उठाने चाहिए। उधर, एनएचएंआई के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बत्ती दी हट्टी के पास बंद पड़े मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें