फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेल के समीप दरका पहाड़, तीसा मार्ग पर थमी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप पहाड़ दरकने से वाहनों की आवाजाही थम गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। इस वजह से सैकड़ों लोग यहां फंसे हुए हैं। दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ। लगातार भूस्खलन होने के कारण मार्ग बहाल करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इस वजह से शाम पांच बजे तक भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीनरी मौके पर भेज दी है।
गौरतलब है कि जिले में मंगलवार को दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। बारिश के चलते चंबा-तीसा मार्ग पर कल्हेल के समीप भारी भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के कारण यहां यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल होने का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

यात्री सुरेश कुमार, राजीव सिंह, देवीराज, प्रकाश चंद, कल्याण सिंह, जीवन सिंह, राकेश कुमार, सोनी राम, लच्छिया राम, प्रकाश चंद, ज्ञान चंद और लालू राम ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होता रहता है। वहीं, बारिश में यहां से आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं। उन्होंने प्रदेेश सरकार से मांग की कि चंबा तीसा मार्ग पर भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी का कहना है कि कल्हेल के समीप भूस्खलन हुआ है। मौके पर मशीनरी भेज दी है। लगातार भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू करना खतरनाक है। जैसे ही भूस्खलन थमेगा, मार्ग बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें