संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जमीन की जाली पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर महिला और पुरुष ने जमीन दूसरे के नाम ट्रांसफर कर दी।
इसकी भनक लगते ही जमीन के मालिक अमर सिंह निवासी बल्ले ने पुलिस थाना डलहौजी में रेशो देवी और सुभाष निवासी मनोला के खिलाफ धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके अपनी छानबीन शुरू कर दी है। अब इसमें पुलिस राजस्व विभाग से भी पूछताछ कर सकती है। क्योंकि, जिस अधिकारी ने जमीन दूसरे के नाम ट्रांसफर की है, उन्होंने जमीन के असली कागजातों की तहकीकात की या नहीं। इन सभी पहलुओं पर पुलिस अब गहनता से जांच करेगी।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जाली पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर जमीन ट्रांसफर करने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है। जिसकी निष्पक्ष जांच की जा रही है। संवाद