फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे एंबुलेंस कर्मी, नहीं दी सेवाएं

Sat, 27 Dec 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
102 और 108 एंबुलेंस कर्मी बाजार में आक्रोश रैली निकालते हुए। संवाद
विज्ञापन
बाजार में रैली निकाल सरकार और कंपनी के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

न्यूनतम वेतन न देकर सरकार कर रही कर्मचारियों का शोषण : नरेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एंबुलेंस कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल को जारी रखी। इस कारण मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई। एंबुलेंस कर्मचारियों ने शहर में आक्रोश रैली निकाल कर प्रदेश सरकार और एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। रैली निकालने के बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर कर्मचारी धरने पर बैठ गए। शाम तक वहां धरना देकर नारेबाजी का दौर चलता रहा।
सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र ने बताया कि कोरोना काल से अब तक दिन-रात सेवाएं देने वाले 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों को सरकार न्यूनतम वेतन नहीं दे रही है। जबकि उच्च कोर्ट से भी उन्हें वेतन देने के आदेश जारी हो चुके हैं। फिर भी कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों को मजबूर होकर अपना हक पाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न तो कंपनी की तरफ से इन कर्मचारियों का ईपीएफ काटा जा रहा है और न ही अन्य सुविधाएं जो इन कर्मचारियों को मिलनी चाहिए वे दी जा रही हैं। कार्य लेने के लिए कंपनी दिन-रात उनसे ड्यूटी ले रही है। सीटू ने अन्य संगठनों पर भी आरोप लगाया कि वे सरकार के पिट्ठू बनकर कार्य कर रहे हैं। सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले इन कर्मचारियों के समर्थन में सीटू के अलावा अन्य कोई संगठन आगे नहीं आ रहा है। जब तक इन कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक सीटू उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हक की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें