फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर टिपर की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 11 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चाहला के समीप काम कर रहे मजदूर की टिपर की टक्कर से मौत हो गई है।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल हो चुके मजदूर को हाईवे प्रबंधन ने बाथरी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान जगदीश कुमार पुत्र बंता निवासी गांव और डाकघर सरू तहसील चंबा के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, प्रशासन से कानूनगो और पटवारी ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

चाहला के समीप भरमौर-पठानकोट एनएच पर तारकोल बिछाने का कार्य चल रहा है। जगदीश भी हाईवे पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को आवाजाही के लिए संकेत दे रहा था। इतने में एक तरफ से आए टिपर ने उसे टक्कर मार दी। इससे मजदूर चोटिल हो गया। मौके पर मौजूद लाेगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर हाईवे प्रबंधन के कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे। मजदूर को निजी वाहन से बाथरी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत करार दे दिया। इसके बाद प्रबंधन के अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। पुलिस की देखरेख में शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें