फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रणजीत एक बार फिर व्यापार मंडल के प्रधान बने

Sat, 11 May 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को साडा कांप्लेक्स भरमौर में आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इसमें चुनाव पर्यवेक्षक और चुनाव प्रभारी के तौर पर टेक चंद्र ठाकुर, जैसी राम ठाकुर और देश राज विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान रणजीत शर्मा को सर्वसम्मति से एक बार फिर प्रधान चुना गया। महिंद्र पटियाल और सुमित ठाकुर महासचिव चुने गए। नवनियुक्त प्रधान रणजीत शर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल भरमौर की जल्द नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


तारकोल उखड़ने से परेशान हो रहे वाहन चालक
चंबा। शहर के सुराड़ा वार्ड की सड़कों पर उखड़े तारकोल से दो पहिया वाहन चालकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है। वाहन चालकों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार, किरपा राम, प्रभिया राम, कमलेश कुमार ने नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर से मांग उठाई है कि प्राथमिकता के आधार पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में तारकोल बिछाकर लोगों को राहत प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें