कुठेड-मछेतर मार्ग से उड़ता धूल का गुब्बार।
- फोटो : Chamba
होली (चंबा)। कुठेड़-मच्छैत्तर होली मार्ग की हालत खस्ता होने से चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि सड़क पर लोक निर्माण विभाग तारकोल बिछाने की जहमत नहीं उठा रहा है। वहीं, दूसरी ओर निजी जल विद्युत परियोजनाओं की ओर से भी पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। इससे लोग धूल से काफी परेशान हैं।
उन्होंने बताया कि इसके बारे में लोक निर्माण विभाग सहित निजी कंपनी प्रबंधन से भी आग्रह कर चुके हैं बावजूद, इसके अभी तक समस्या का हल नहीं किया गया है। राज कुमार, देवी चंद, विनोद कुमार, अजय सिंह, लेेख राज, अमित कुमार, देस राज, पूर्ण चंद आदि का कहना है कि सड़क की दूरी करीब नौ किलोमीटर है लेकिन मार्ग पर तारकोल का नामोनिशान मिट गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर धूल की समस्या के समाधान के लिए तारकोल बिछाई जाए या फिर पानी का दिन में दो बार छिड़काव किया जाए।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मारुल का कहना हे कि सड़क पर परियोजना प्रबंधकों के भारी वाहन गुजरते हैं। इससे सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि धूल से निजात दिलाने के लिए कंपनी को पानी का छिड़काव करना चाहिए।