चंबा। मैहला जातर मेले के उपलक्ष्य पर रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहला मैच कुरांह बनाम रजेरा के बीच खेला गया।
इस मैच में कुरांह ने रजेरा को हराया और प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजक करण कुमार ने दी। बताया कि रजेरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित आठ ओवरों में 48 रन बनाए। कुरांह की टीम ने तीन ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद
पीरबाबा शाहमदार में भंडारा लगाया
चंबा। पीरबाबा शाहमदार में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी आयोजक आजम शेख ने दी। बताया कि हर साल क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। संवाद
केहलूर नाग मंदिर में जागरण और भंडारा लगाया
चंबा। मोहल्ला कोट स्थित केहलूर नाग मंदिर में वार्षिक जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को महामाई के जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने पूरी रात माता के भेंटों की प्रस्तुति दी और पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। रविवार को दोपहर के वक्त भंडारा सजा। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद