फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कुपाड़ी स्कूल को आठ महीने से नहीं मिला स्थायी शिक्षक, भविष्य पर संकट

Wed, 10 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को कुपाड़ी स्कूल में अध्यापक के खाली पड़े पद को लेकर ज्ञापन देने जाता प्रतिनि​धि
विज्ञापन
चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार नौनिहालों को भरपूर शिक्षा देने के दावे कर रही है तो वहीं आठ महीने से राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुपाड़ी में स्थायी शिक्षक तैनात नहीं हो पाया है। इससे बच्चों को भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मुकेश रेपसवाल से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले स्कूल में स्थायी शिक्षक थी, लेकिन पदोन्नति होने के चलते शिक्षक का तबादला हो गया है। स्कूल में 16 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीन-तीन दिन के लिए अलग-अलग शिक्षक भेजा जा रहा है। ग्रामीण शशि कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार, पूजा देवी, विजय कुमारी और रजनी देवी ने बताया कि विभाग को इस बारे में कई बार सूचित कर चुके हैं। अभी तक कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में स्थायी शिक्षक की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें