फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नियम तोड़ने वाले 227 वाहन चालकों से वसूला 2.34 लाख रुपये जुर्माना

Wed, 10 Dec 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल की प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चालकों के 250 चालान पेश हुए। इसमें से 227 चालानों के तहत 2.34 लाख रुपये का जुर्माना यातायात के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से वसूला गया। साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि यातायात के नियम तोड़ते दोबारा पकड़े जाने पर उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान 23 लोग अदालत में पेश नहीं हुए हैं, उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने को लेकर समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें